जन निर्माण पार्टी ने किया संगठन विस्तार, रुड़की में कई नेताओं ने ली सदस्यता

रुड़की: जन निर्माण पार्टी ने रविवार को रुड़की में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं और समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वाले नेताओं ने संगठन के साथ मिलकर काम करने और आगामी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और नए लोगों के जुड़ने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान संगठन की भावी रणनीति और चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने कहा कि जन निर्माण पार्टी विकास और पारदर्शिता की राजनीति में विश्वास रखती है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की जाएंगी और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियां तेज की जाएंगी। पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव और सहयोग संगठन को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *