ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने पर सरकार का फोकस, सौरभ बहुगुणा ने गिनाईं उपलब्धियां

उत्तराखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय बढ़ाने के लिए डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रही है। दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में विभाग ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिनका सकारात्मक असर अब जमीन पर दिखाई दे रहा है।

मंत्री ने बताया कि दूध के खरीद मूल्य में 8 से 11 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे डेयरी किसानों को बेहतर मूल्य मिलने लगा है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।

उन्होंने कहा कि किसानों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अब एडवांस में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। डीबीटी व्यवस्था लागू होने से भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान बनी है।

सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने भूसे और साइलेज पर इतनी बड़ी सब्सिडी देने का फैसला किया है। इससे पशुपालकों का खर्च कम होगा और उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाना है। डेयरी, कृषि, हॉर्टिकल्चर और होम-स्टे जैसी योजनाएं इस लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *