खेल, संस्कृति और पर्यटन से जुड़े युवाओं के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल

देहरादून: उत्तराखंड सरकार युवाओं को नई दिशा देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लेने जा रही है। प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में आयोजित होने वाला डिजिटल यूथ फेस्टिवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक नया अवसर प्रदान करेगा।

इस पहल का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि युवाओं को अवसर मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलता है तो वे न केवल अपने लिए बल्कि समाज और राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

उन्होंने कहा कि खेल, पर्यटन और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में उत्तराखंड के युवाओं में अपार प्रतिभा मौजूद है। जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की है। डिजिटल यूथ फेस्टिवल इसी सोच के साथ शुरू किया जा रहा है।

मंत्री ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। युवा महोत्सव जैसे आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश के दूरस्थ इलाकों के युवा भी डिजिटल माध्यम से अपनी प्रतिभा को राज्य और देश के सामने प्रस्तुत कर सकेंगे। इससे युवाओं में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *