नगर पालिका नैनीताल ने विकास कार्यों की समीक्षा की, सभी वार्डों में जल्द दिखेगा असर

नैनीताल: शहर के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नगर पालिका निर्माण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रत्येक वार्ड के लिए 5-5 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। कई वार्डों में कार्य जारी हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में जल्द शुरुआत होगी।

निर्माण समिति अध्यक्ष शीतल कटियार ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सड़क, नालियां और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार निगरानी भी रखी जाएगी।

बैठक में समिति सदस्यों के साथ नगर पालिका कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। सभी ने विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *