रुड़की: लंढौरा नगर पंचायत का गंदा पानी थिथौला गांव में लगातार तबाही मचा रहा है। कई वर्षों से जारी इस समस्या ने अब किसानों की आजीविका पर सीधा असर डाल दिया है।
गंदा पानी खेतों में भरने से सैकड़ों बीघे फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। वहीं सड़क पर बहते पानी के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का स्कूल जाना भी जोखिम भरा हो गया है।
ग्रामीणों ने कई बार ब्लॉक से लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री तक शिकायतें भेजी हैं, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। हाल ही में प्रशासन ने संयुक्त टीम बनाकर मौके का निरीक्षण किया।
टीम ने पाया कि नाला अधूरा होने के कारण पानी सीधे गांव और खेतों में फैल रहा है। रिपोर्ट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंप दी गई है।
