देवरिया टोल प्लाजा के पास ट्रक के टायर में भड़की आग, समय रहते पाया गया काबू


किच्छा क्षेत्र के देवरिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार को एक ट्रक के टायर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या RJ 11 GB 1244 सड़क पर चल रहा था, तभी उसके टायर में अचानक आग लग गई। राहगीरों ने तुरंत चालक को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ट्रक को सड़क किनारे रोका गया।

लालपुर चौकी पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

गनीमत रही कि आग ट्रक के डीजल टैंक तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *