हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: शक्ति नहर में महिला कूदी, दो बच्चों को बचाया गया, महिला की तलाश जारी

हरिद्वार/ग्राम चिमाईला: एक बेहद दर्दनाक घटना में अभी थोड़ी देर पहले ग्राम चिमाईला क्षेत्र में एक महिला द्वारा दो बच्चों के साथ शक्ति नहर में कूदने की सूचना सामने आई है। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि महिला की तलाश अभी भी जारी है।

बच्चों की पहचान हुई

बच्ची ने बताया कि बच्चों के नाम इस प्रकार हैं—

  • आरोही चंदेल
  • माता का नाम: किरण चंदेल
  • पिता का नाम: फुलू चंदेल

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चों को बचाकर नजदीकी लेमन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

महिला की तलाश जारी

घटना के बाद से किरण चंदेल की डेड बॉडी अभी तक बरामद नहीं हुई है। प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर खोजबीन में जुटे हुए हैं।

परिजनों से संपर्क की अपील

यदि किसी को इन बच्चों या परिवार के बारे में जानकारी हो, तो कृपया तुरंत दिए गए नंबर पर संपर्क करें:

स्थानीय प्रशासन अलर्ट

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *