भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह, तैयारियां पूरी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आज होने वाले दौरे को लेकर डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन की ओर से स्वागत कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नितिन नबीन आज शाम चार बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से देहरादून गढ़ीकैंट के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को लेकर जगह-जगह स्वागत द्वार और बैनर लगाए गए हैं।

डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा संगठन के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि इस दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक दौरे के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर खासा जोश बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *