चारधाम यात्रा 2026: 30 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, सीएम धामी का बड़ा अपडेट

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। अब तक करीब 30 लाख श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यात्रा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा से जुड़े सभी क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह है। होटल व्यवसायी, टैक्सी चालक और टूर गाइड इस बार की यात्रा से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला

सीएम धामी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात 10 बजे के बाद यात्रा को रोकने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों को जहां भी वे उस समय तक पहुंचेंगे, वहीं ठहराया जाएगा और आराम की व्यवस्था की जाएगी।

मौसम और भूस्खलन बना चुनौती

उन्होंने कहा कि लगातार भूस्खलन और खराब मौसम की वजह से यह निर्णय लिया गया है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सरकार ने मंदिर समितियों और प्रशासन के साथ मिलकर यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कई जरूरी कदम उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *