हल्द्वानी में अग्निकांड: अमेजन स्टोर में लगी आग, दो कर्मचारियों की मौत

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित अमेजन स्टोर में देर रात लगी आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। इस अग्निकांड में दो कर्मचारियों की जान चली गई, जबकि स्टोर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसे नियंत्रित करने में काफी समय लग गया।

दमकल टीम ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दो लोगों के शव मिले।

मृतकों की पहचान नरेन्द्र प्रसाद (35) और अमित आर्य (25) के रूप में की गई है। दोनों की मौत झुलसने और धुएं से दम घुटने के कारण हुई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *