वन्यजीव संरक्षण को लेकर रामनगर में बड़ी बैठक, पाँच राज्यों ने साझा किए सुझाव…

रामनगर
रामनगर में WWF के तत्वावधान में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में पाँच राज्यों के वन विभागों ने मिलकर मानव-वन्यजीव संघर्ष और संरक्षण रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

इस बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ वन अधिकारी, NTCA और भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञ शामिल हुए। बैठक का मुख्य फोकस कंजर्वेशन लैंडस्केप को मजबूत बनाना और वन्यजीवों के सुरक्षित आवास सुनिश्चित करना रहा।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्यों के बीच बेहतर तालमेल और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से वन्यजीव संरक्षण को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि मानव और वन्यजीव के बीच बढ़ते टकराव को रोकने के लिए संयुक्त प्रयास बेहद जरूरी हैं।

बैठक में अधिकारियों ने जमीन स्तर की समस्याओं और समाधान पर चर्चा की। कई सुझाव सामने आए, जिनमें बेहतर मॉनिटरिंग सिस्टम, जागरूकता अभियान और तकनीकी हस्तक्षेप शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *