रुड़की पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आज़ाद, हरिद्वार के लिए तुरंत हुए रवाना

रुड़की: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रविवार को रुड़की के मंगलौर स्थित अब्दुल कलाम चौक पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। हालांकि उनका यह दौरा बेहद संक्षिप्त रहा।

सांसद चंद्रशेखर आज़ाद कुछ ही मिनटों तक अब्दुल कलाम चौक पर रुके। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। कार्यक्रम के बाद वह बिना देर किए हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

मीडिया प्रतिनिधियों ने सांसद से बातचीत करने और उनके दौरे के उद्देश्य पर प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार का बयान देने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखते हुए अपना कार्यक्रम जारी रखा।

जानकारी के अनुसार, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद हरिद्वार में मृतक केतन लाल के परिजनों से मुलाकात करने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता महक सिंह सहित कई समर्थक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *