रुड़की: पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में गोली चलने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि प्रधान पति ने अपने सगे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोर सैनी और घायल राजेश सैनी के बीच पुराना विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच हुई बहस अचानक हिंसक हो गई। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से गोली चला दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में सभी पहलुओं की जांच जारी है।
गोलीकांड के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।
