रुड़की में डीएसओ का कथित रिश्वत वीडियो वायरल, राशन कार्ड न बनने से नाराज ग्रामीण का दावा

रुड़की: रुड़की के नारसन क्षेत्र में एक ग्रामीण द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी का कथित रिश्वतखोरी से जुड़ा वीडियो वायरल किए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। लखनोता गांव निवासी ग्रामीण का आरोप है कि राशन कार्ड बनवाने के लिए उससे अवैध वसूली की जा रही थी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर रुपयों के लेनदेन को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है। ग्रामीण ने दावा किया है कि उसके पास एक राशन डीलर का वीडियो भी मौजूद है।

हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन यदि जांच में मामला सही पाया जाता है, तो यह सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार की गंभीर तस्वीर पेश कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *