रुड़की के वार्ड नंबर 33 स्थित सोत मोहल्ला में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया उस समय रुक गई जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। बिजली विभाग की टीम अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र में पहुंची थी, लेकिन विरोध के कारण काम शुरू नहीं हो सका।
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले विभाग को लोगों के बीच फैली आशंकाओं को दूर करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पूरे शहर में समान रूप से स्मार्ट मीटर लगाने की योजना लागू की जाए।
मामले को लेकर क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
