हरिद्वार
अभिनेत्री उर्मिला सनावर से जुड़े विवाद के बीच भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई पेश की। प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों और चल रही जांच पर खुलकर बात की।
सुरेश राठौड़ ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज कुछ मामलों में पहले ही राहत मिल चुकी है और बाकी मामलों में भी उन्हें पूरा भरोसा है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर उनका पूरा विश्वास है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी किसी नेता के खिलाफ ऑडियो या वीडियो के माध्यम से कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की। उनके अनुसार, उनकी छवि खराब करने की साजिश की गई है।
राठौड़ ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी संकेत दिए और कहा कि वे आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और मौका मिलने पर चुनाव लड़ेंगे।
ज्ञात हो कि अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा कुछ ऑडियो सामने आने के बाद भाजपा ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।
फिलहाल मामला चर्चा में बना हुआ है और राठौड़ जांच पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।
