प्रशासन मुस्तैद, कैची धाम मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष नजर…

नैनीताल। कैची धाम में आयोजित स्थापना दिवस मेले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी लगातार मौके पर रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

इसके अलावा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और आईजी निवेदिता कुकरेती भी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं और आने वाले समय में यह संख्या लाखों तक पहुंच सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *