हिमाद्री आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में दिखा युवा खिलाड़ियों का जोश, खेल मंत्री ने बढ़ाया हौसला

देहरादून: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 21वीं नेशनल हिमाद्री आइस स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन युवा खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने लायक रहा। विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाएगा।

उन्होंने हिमाद्री आइस स्केटिंग रिंक को देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सुविधा आने वाले समय में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नई दिशा देगी।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं और पूरे आयोजन में खेल भावना का बेहतरीन माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *