निशुल्क कैंसर जांच शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टर ने समय पर जांच की दी सलाह

रुड़की: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान और उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रुड़की के इकबालपुर में सर्वसमाज सेवा ट्रस्ट के सहयोग से श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल, देहरादून द्वारा निशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. निशांत ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से बड़ी संख्या में मरीजों की जांच की। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई और जरूरत के अनुसार दवाइयां भी लिखी गईं। शिविर में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

डॉ. निशांत ने कहा कि कैंसर का इलाज अब पूरी तरह संभव है, बशर्ते बीमारी का समय रहते पता चल जाए। उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की।

सर्वसमाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आदिल फरीदी ने श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल के चिकित्सकों और प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभदायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *