नगला इमरती के पास बड़ा हादसा टला, चलती कार में लगी आग, दमकल ने संभाला मोर्चा

रुड़की: हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर नगला इमरती के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जल गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार से धुआं उठता देखकर चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया। इसके बाद आग तेजी से फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार हाल ही में खरीदी गई थी। तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ पाएंगे।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते चालक के वाहन से बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *