प्रेम पंचोली
आज मातृत्व दिवस है। इस अवसर पर लोग अपने अपने स्तर पर मां के लिए उत्सव मना रहे है। यमुना घाटी के कंडारी गांव निवासी गौड़ परिवार अपनी 98 वर्षीय माता के नाम का आज उत्सव मना रहे है।
उपेंद्र गौड़ अपने छ भाइयों में से सबसे छोटे है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण इस मायने में है कि उनकी माता न होती तो आज वे इस प्रकृति को कहां से भोग पाते। उपेंद्र गौड़ का कहना कि उनके परिवार का ऐसा कोई कार्य नहीं होता जब तक उनकी माता जी उन्हें अमुक कार्य को संपादित करने का आदेश नहीं देती। आज वे 98 वर्ष की हो गई है। कहा कि उनकी खुशी का यही राज है कि इस उम्र में भी वह एकदम स्वस्थ है। उन्हें मलाल है कि उनकी माता जी आज भी उनके संयुक्त परिवार की मुखिया है।
खास बात यह है कि श्रीमती गौड़ अपने 30 सदस्य परिवार की मुखिया है। दिलचस्प है कि उनकी संपूर्ण दिनचर्या सामान्य तौर पर सम्पन्न होती है। 98 वर्ष में भी वे अपने निजी कार्य स्वयं संपादित करती है।
