नैनीताल में भवाली से कैंची धाम की ओर पैदल जा रहे एक पर्यटक की खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम ने देर रात रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक अनुराग बाजपेयी (28) पुत्र कृष्ण कुमार बाजपेयी निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश पैदल कैंची धाम जा रहा था। इसी दौरान निगलाट के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची। युवक को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
