Graphic Era Hill University में आयोजित पाक कला कार्यशाला में सेलिब्रिटी शेफ और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भूपेंद्र सिंह रावत ने छात्रों को आधुनिक कुकिंग तकनीकों और हिमालयी व्यंजनों की खासियतों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में शेफ भूपेंद्र ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन के जरिए पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को इंटरनेशनल स्टाइल में पेश किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वाद को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए नवाचार, प्रस्तुति और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही उपयोग बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की वास्तविक चुनौतियों और अवसरों को समझने में मदद करते हैं।
