लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग को लेकर बढ़ी चिंता, CEC से समाधान की मांग

लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर “कमर्शियल वाहन” शब्द को लेकर पैदा हुए विवाद ने क्षेत्रीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी मुद्दे को लेकर सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) के चेयरमैन Chandra Prakash Goyal से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों के नागरिक सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से देहरादून और हरिद्वार तक पहुंचते हैं। यदि इस मार्ग पर प्रतिबंध या भ्रम की स्थिति बनी रहती है तो आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

मुलाकात के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न पहलुओं को विस्तार से रखा गया। बताया गया कि यह मार्ग केवल यात्रा का साधन नहीं बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों की जीवनरेखा भी है।

CEC चेयरमैन Chandra Prakash Goyal ने आश्वासन दिया कि समिति स्थानीय जनता की भावनाओं और समस्याओं का अध्ययन कर जल्द उचित और सकारात्मक अनुशंसा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *