इलाज के लिए जा रहे युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग, इलाके में मचा हड़कंप

Roorkee के पिरान कलियर क्षेत्र में गंगनहर में युवक के कूदने की घटना से हड़कंप मच गया। युवक गंभीर बीमारी से परेशान बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी 32 वर्षीय हेम सिंह लंबे समय से किडनी की बीमारी का इलाज करा रहा था। वह अपने भाई के साथ बाइक से ऋषिकेश एम्स जा रहा था। मेहवड़-कलियर के बीच निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचने पर उसने बाइक रुकवाई और कुछ देर बाद अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी।

युवक को डूबता देख उसके भाई ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि गंगनहर का बहाव तेज होने के कारण युवक कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवक की तलाश लगातार जारी है। आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *