रिपोर्ट: अरशद हुसैन
रुड़की: ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में बुधवार को मंगलौर के मेडिकल स्टोर संचालकों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। डाट चौक पर एकत्र हुए करीब 36 मेडिकल स्टोर मालिकों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई।
दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट देकर बाजार को प्रभावित कर रही हैं, जिससे छोटे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों को सस्ती दवाइयों के नाम पर गुमराह किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
