Nainital में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में प्रथम जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 25 मई से बार सभागार में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह बना हुआ है।
स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू (एडवोकेट) और जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष Arun Singh Bisht ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सभी स्लॉट भर गए हैं। अब प्रतियोगिता के मुकाबलों के लिए फिक्स्चर तैयार किए जा रहे हैं।
यह प्रतियोगिता नॉक-आउट प्रारूप में आयोजित होगी, जिसमें सिंगल्स और डबल्स दोनों श्रेणियों में मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच प्रतिदिन न्यायिक कार्य समाप्त होने के बाद शाम 4 बजे से शुरू होंगे।
प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के खेल आयोजन अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और सकारात्मक माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बार एसोसिएशन के सचिव Sanjay Suyal ने सभी अधिवक्ताओं से प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
