SIR सर्वे 2026 को लेकर मतदाताओं से विशेष अपील, पासपोर्ट साइज फोटो रखें तैयार

आगामी SIR सर्वे प्रक्रिया 8 जून 2026 से शुरू होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित मतदाताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी पासपोर्ट साइज फोटो पहले से तैयार रखें, ताकि सर्वे प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जानकारी के अनुसार, सर्वे का कार्य B.L.O. (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को आवश्यक फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे और उनसे जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी जाएगी।

सर्वे प्रक्रिया के तहत मतदाताओं को दो फॉर्म दिए जाएंगे। पहला फॉर्म भरकर संबंधित B.L.O. के पास जमा करना होगा, जबकि दूसरा फॉर्म रिकॉर्ड के रूप में मतदाता अपने पास सुरक्षित रख सकेंगे।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी फोटो और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें तथा इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *