देहरादून में डेंगू से बचाव के लिए बड़ा अभियान, सभी वार्डों में एंटी-लार्वा छिड़काव शुरू

देहरादून: मानसून से पहले राजधानी देहरादून में मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण पाने के लिए नगर निगम ने व्यापक अभियान की शुरुआत कर दी है। शहर के सभी वार्डों में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव किया जाएगा, जिससे डेंगू के खतरे को कम किया जा सके।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी आनंद शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा 1 अप्रैल से फॉगिंग अभियान पहले ही चलाया जा रहा है। अब मानसून नजदीक आते ही एंटी-लार्वा छिड़काव को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत शहर के 100 वार्डों में ट्रैक्टरों के माध्यम से नियमित रूप से दवा का छिड़काव किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रणनीतिक बैठक भी आयोजित की जाएगी। नगर निगम का लक्ष्य है कि मच्छरों के लार्वा को शुरुआती स्तर पर ही समाप्त कर दिया जाए, ताकि बीमारियों का फैलाव रोका जा सके।

अभियान की शुरुआत कल से की जाएगी और सभी क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। निगम ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है और कहा है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *