देहरादून में “ऑपरेशन प्रहार” का असर, पुलिस ने चरस तस्कर को दबोचा

देहरादून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक आरोपी को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई 6 जून 2026 को नियमित चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नशे की तस्करी की जा रही है। इसके बाद टीम ने जामनखाता रोड स्थित आम के बगीचे के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से 519 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *