उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया शुरू, महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर पलटवार

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। यह अभियान सितंबर माह तक चलेगा। इस बीच SIR को लेकर सियासत भी तेज हो गई है, जहां कांग्रेस लगातार मतदाताओं के नाम काटे जाने की आशंका जता रही है।

इसी मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि SIR प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और इसमें न केवल नाम हटेंगे बल्कि नए नाम भी जोड़े जाएंगे।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि SIR के तहत सभी राजनीतिक दलों को बीएलए-2 नियुक्त करने का अधिकार दिया गया है, जिससे वे मतदाता सूची की निगरानी कर सकते हैं। यदि कांग्रेस को किसी नाम को लेकर आपत्ति है, तो वह अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से उसे सही करवा सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पार्टी बाहरी लोगों को उत्तराखंड का मतदाता बनाना चाहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल वास्तविक और पात्र मतदाताओं के नाम ही सूची में बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *