फेसबुक पोस्ट को लेकर रुड़की में राजनीतिक संग्राम, पूर्व मेयर ने मंत्री समर्थकों पर लगाया दबाव बनाने का आरोप

रुड़की में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। गौरव गोयल ने आरोप लगाया है कि प्रदीप बत्रा के समर्थकों ने उनके कैंप कार्यालय पहुंचकर फेसबुक पोस्ट हटाने का दबाव बनाया और गंभीर धमकियां दीं।

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मंत्री समर्थक ने उन्हें जेल भिजवाने तक की चेतावनी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर विरोधियों को डराने और दबाने की कोशिश की जा रही है।

गौरव गोयल ने यह भी दावा किया कि शहर की कई विवादित संपत्तियों में मंत्री का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष हस्तक्षेप है। उन्होंने अपने परिवार से जुड़े मामलों में पुलिस कार्रवाई को भी राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन को दी जाएगी और निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। वहीं, इस पूरे विवाद पर अब तक मंत्री प्रदीप बत्रा की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *