एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की अनोखी पहल, बाइक और पैदल चलकर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

सरोवर नगरी नैनीताल में ईंधन संरक्षण को लेकर पुलिस विभाग की ओर से सराहनीय पहल की गई। डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सरकारी वाहन छोड़ मोटरसाइकिल से कार्यालय पहुंचकर लोगों को ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके साथ कई पुलिस अधिकारी भी पैदल चलते नजर आए।

एसएसपी ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन की बचत समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक छोटी-छोटी सावधानियां अपनाए तो भविष्य में बड़े सकारात्मक बदलाव संभव हैं। नैनीताल पुलिस ने भी अपने कर्मचारियों को कार-पूलिंग और ऊर्जा संरक्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *