भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन मजबूती पर रहेगा फोकस

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन में उत्साह का माहौल है। पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड आगमन को पार्टी संगठन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा मुख्यालय समेत विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने वाला साबित होगा। उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे।

कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज करेंगे और नगर निगम तथा नगर पालिका स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इस दौरान पार्टी की जमीनी तैयारियों और आगामी रणनीति पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी अभी से संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ चुनावी तैयारियों को गति देने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *