रुद्रपुर
रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस चौकी के सामने एक पिस्टल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि थार सवार कुछ युवक हथियार फेंककर मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहगीरों ने सड़क किनारे पड़ी पिस्टल देखी और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिस्टल को कब्जे में ले लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी सतर्कता से एक संभावित घटना टल गई, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
