उत्तराखंड घूमने आए पर्यटकों के साथ हादसा, होटल की लिफ्ट टूटकर गिरी

उत्तराखंड पर्यटन के बीच ऋषिकेश से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। वीरभद्र रोड स्थित होटल टस्क में लिफ्ट गिरने से फरीदाबाद के 6 पर्यटक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि फरीदाबाद से दोस्तों का एक बड़ा ग्रुप हरिद्वार, ऋषिकेश और नैनीताल घूमने के लिए आया था। सभी पर्यटक होटल में रुके हुए थे। मंगलवार रात खाना खाने के बाद कुछ लोग लिफ्ट से नीचे आ रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट हादसे का शिकार हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट अचानक झटके के साथ नीचे गिरी, जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में चेतन के दोनों पैर टूट गए, जबकि अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और होटल प्रबंधन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *