आबादी के बीच शराब की दुकान का विरोध तेज, कालाढूंगी में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग

कालाढूंगी में आबादी के बीच शराब की दुकान खोलने के विरोध में जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

लोगों का कहना है कि पहले भी इस दुकान का विरोध हो चुका है, लेकिन अब इसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में शिफ्ट करना पूरी तरह जनहित के खिलाफ है। महिलाओं और युवाओं पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को लेकर खास चिंता जताई गई।

प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर इस दुकान को आबादी क्षेत्र में नहीं खुलने दिया जाएगा। जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर लाइसेंस निरस्त करने और दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है।

अगर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और बड़ा रूप देने की बात भी कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *